मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कांग्रेस पर भाजपा का हमला: “भ्रष्टाचार उनके लिए जश्न का विषय बन गया है”- प्रतुल शाहदेव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के लिए भ्रष्टाचार अब शर्म नहीं बल्कि जश्न का विषय बन गया है। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बयान दिया।

बेल मिलने पर जश्न, जनता का अपमान

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 3000 करोड़ रुपये के कथित टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न मनाना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और उनके समर्थकों द्वारा “बेल उत्सव” मनाया जाना जनता की भावनाओं का अपमान है।

यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नए पद

जमानत, बेगुनाही का प्रमाण नहीं

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस जमानत को ऐसे पेश कर रही है जैसे आरोपी पूरी तरह निर्दोष साबित हो गया हो, जबकि जमानत केवल न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा होती है, न कि किसी आरोप से पूर्ण मुक्ति। उन्होंने कहा कि इस तरह के रवैये से झारखंड की राजनीति में नैतिक गिरावट दिखाई देती है।

ईडी कार्रवाई का भी जिक्र

प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान भारी नकदी बरामद हुई थी और कई अहम खुलासे हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों के बावजूद जश्न मनाना कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। प्रेस वार्ता में भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-cabinet-approval-rural-sp-post-electric-vehicle-scheme-women/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment