मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खाते में 62 लाख रुपये, फिर भी विधवा महिला नहीं निकाल पा रही ₹1000 पेंशन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुद्धू बिगहा गांव की रहने वाली विधवा माया कुंवर इन दिनों बेहद परेशान हैं। उनके बैंक खाते में अचानक 62 लाख रुपये जमा हो गए, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी ₹1000 की विधवा पेंशन भी नहीं निकाल पा रही हैं।

खाते पर होल्ड, पेंशन अटकी

माया कुंवर को हर महीने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ₹1000 पेंशन मिलती है। लेकिन हाल ही में जब वे राशि निकालने एसबीआई हैदरनगर शाखा पहुंचीं, तो पता चला कि उनके खाते पर होल्ड लगा दिया गया है।

शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि खाते पर तमिलनाडु साइबर क्राइम विभाग ने होल्ड लगाया है। वजह बताई गई – एनसीआरपी से जुड़ा यूपीआई फ्रॉड। बैंक ने महिला को साइबर थाना से संपर्क करने की सलाह दी।

शिकायत लेकर दौड़ीं, लेकिन समाधान नहीं

माया कुंवर ने मेदिनीनगर साइबर थाना में शिकायत की, लेकिन वहां से जवाब मिला कि मामला तमिलनाडु से संबंधित है, इसलिए वे कार्रवाई नहीं कर सकते।

महिला की अपील, मुझे सिर्फ मेरा पेंशन चाहिए

माया कुंवर का कहना है कि उन्हें नहीं पता इतने बड़े पैसे उनके खाते में कैसे आए। उन्होंने कोई बड़ा लेन-देन भी नहीं किया है।
उनकी सिर्फ मांग है –

  • मैं सिर्फ अपना ₹1000 निकालना चाहती हूं, ताकि घर का खर्च चला सकूं।

यह भी पढ़ें : सिमडेगा : जनता दरबार में 20 लोगों ने रखीं शिकायतें, DC कंचन सिंह ने दिलाया जल्द समाधान का भरोसा

अब माया कुंवर ने पलामू उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई है। लाखों रुपये खाते में होने के बावजूद वे जरूरत की छोटी सी राशि के लिए दर-दर भटक रही हैं।

https://samacharpost.live/2025/08/simdega-dc-kanchan-singh-janata-darbar-grievance-redressal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment