Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत चयनित 207 डिप्टी कलेक्टरों को जिला प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग दे दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसके साथ ही नए अधिकारियों की तैनाती प्रक्रिया तेज हो गई है।
जिला प्रशिक्षण के लिए भेजे गए अधिकारी
जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिकारियों की नियुक्ति पहले अलग-अलग विभागीय आदेशों से हुई थी, उन्हें अब विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में जाकर प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें: तेल संकट के बीच केंद्र की बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती
अन्य राज्यों के अधिकारियों को भी मिला मौका
इस सूची में केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के अधिकारी भी शामिल हैं। बिहार के 10 अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 3 अधिकारी, राजस्थान के 1 अधिकारी, हरियाणा के 2 अधिकारी, दिल्ली (NCR) के 2 अधिकारी, इससे स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया में विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को अवसर मिला है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
सरकार के इस फैसले से जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी हासिल करेंगे।
अलग-अलग प्रमंडलों में तैनाती
इन अधिकारियों को पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।