मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मौसम इन दिनों तेजी से करवट बदल रहा है। सुबह तेज धूप और दोपहर बाद अचानक बादल, आंधी और बारिश का सिलसिला लोगों को हैरान कर रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

सुबह धूप, दोपहर बाद बारिश

राज्यभर में सुबह कड़ी धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल जा रहा है। कई इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवा, गरज-चमक और बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: खूंटी नगर पंचायत में शशांक शेखर बने उपाध्यक्ष, 13 वोटों से दर्ज की जीत

जमशेदपुर में शाम को राहत

जमशेदपुर में दिनभर गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दोपहर तक धूप और शाम में मौसम बदलने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

गिरिडीह और धनबाद में बदला मौसम

गिरिडीह में दोपहर बाद अचानक बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया, हालांकि उमस बनी रही।
वहीं धनबाद में दिन के दौरान दो बार मौसम बदला तेज हवा और बारिश से कई जगह पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं।

तापमान में गिरावट के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

  • देवघर, धनबाद, जामताड़ा: 32–34°C
  • गिरिडीह, बोकारो: 30–32°C
  • पलामू, गढ़वा, चतरा: शुरुआत में 38°C तक, फिर कमी
  • रांची और आसपास: करीब 30°C

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को 19 से 21 मार्च के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा)
  • वज्रपात की आशंका

अचानक मौसम बदलाव

विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/03/khunti-nagar-panchayat-upadhyaksh-election-result/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment