मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

7 और 8 मार्च को इन इलाकों में असर

मौसम केंद्र के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में ई-सम्मन व्यवस्था लागू करने की तैयारी, हर जिले में नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश

9 और 10 मार्च को संताल परगना में ज्यादा असर

वहीं 9 और 10 मार्च को मौसम का असर संताल परगना प्रमंडल और आसपास के जिलों में अधिक देखने को मिल सकता है। इन दिनों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च से राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और आसमान सामान्य रहने की संभावना है।

तीन दिनों बाद बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4°C दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 11.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-e-summon-system-digital-court-summon-police/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment