पलामू में जया प्रदा का रोड शो, अरुणा शंकर के समर्थन में मांगे वोट

Meenu | February 21, 2026 | 03:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :झारखंड में निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रचार समाप्त होने से पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और नेता जया प्रदा ने पलामू पहुंचकर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में जोरदार रोड शो किया और जनता से समर्थन की अपील की।

यह भी पढ़ें :मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, जनवरी-फरवरी की राशि के लिए जिलों को फंड जारी

चैनपुर से शिवाजी बाजार तक निकला काफिला

रोड शो की शुरुआत चैनपुर से हुई, जो जिला स्कूल चौक और विष्णु मंदिर चौक से होते हुए शिवाजी बाजार तक पहुंचा। पूरे मार्ग में समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जुलूस आगे बढ़ता रहा। इस दौरान अरुणा शंकर भी साथ मौजूद रहीं और दोनों नेताओं ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

जनसभा में विकास के मुद्दे उठाए

शिवाजी बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जया प्रदा ने कहा कि शहर के विकास के लिए मजबूत और ईमानदार नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने लोगों से अरुणा शंकर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आयोजित इस रोड शो ने पलामू की राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया। अब क्षेत्र की नजरें मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं।

Share this news

संबंधित खबरें