Samachar Post, रांची : सदर अस्पताल के थैलेसिमिया डे केयर में शुक्रवार को मरीजों को फैक्टर 8 दी गई। यह अंतस्त्वचा इंजेक्शन पहली बार सदर अस्पताल में दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि दिल्ली के प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट मेजर डॉ. रवि कुमार ने स्वयं पहला इंजेक्शन रोगी को देकर इसकी शुरूआत की। हिमोफिलिया साेसायटी के सचिव संतोष जयसवाल ने कहा कि हिमोफिलिया के उपचार में नई क्रांतिकारी उपलब्धि की शुरुआत सदर अस्पताल के डे केयर सेंटर में हुई है। इसका फायदा बीमारी से ग्रस्त मरीजों को निश्चित रूप से मिलेगी। यह औषधि फैक्टर 8 मिमिक (एमीसिजूमैक) हिमोफिलिया उपचार में एक संजीवनी के समान है। इसका प्रभाव यथाशीघ्र मरीजों में दिखाई देगा। रोगियों के जिवन में एक परिवर्तन साबित होगा।
यह भी पढ़ें : रांची: मस्तिष्क के बाएं हिस्से में था बड़ा ट्यूमर, रिम्स डायरेक्टर ने खूद सर्जरी कर बचाई मरीज की जान