मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना यूनिवर्सिटी हॉस्टल में आधी रात पुलिस का छापा, नशे की हालत में 8 छात्र गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में छापेमारी कर पुलिस ने नशे की हालत में 8 छात्रों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 2025 के बमबाजी कांड का आरोपी साहिल कुमार भी शामिल बताया जा रहा है।

ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीने की पुष्टि की गई। यह कार्रवाई सिटी एसपी (मध्य) के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि इस सख्त कदम से कैंपस में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिल्ली अंचल का अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

घेराबंदी कर पकड़े गए संदिग्ध

अचानक पुलिस को देखकर कई छात्र भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार छात्रों में साइंस कॉलेज कैंपस स्थित हॉस्टल में हुए बमबाजी कांड का आरोपी साहिल कुमार उर्फ विष्णु भी शामिल है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

विश्वविद्यालय परिसर में आपराधिक तत्वों की सक्रियता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

छात्र राजनीति पर भी असर संभव

इसी बीच, मैथिली विभाग के एक छात्र द्वारा छात्र संघ चुनाव के तीन पदों अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किए जाने की चर्चा है। चुनाव पदाधिकारी ने 19 फरवरी को स्क्रूटनी की तिथि तय की है। पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/silli-anchal-ameen-bribe-arrest-acb-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment