Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार में जारी बिहार विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पटना नीट छात्रा मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए उसे ‘गूंगी-बहरी’ करार दिया और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया।
नीट छात्रा मामला बना प्रदर्शन का केंद्र
विपक्षी विधायकों ने नीट छात्रा प्रकरण में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधानसभा परिसर में नारेबाजी करते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान राज्य सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया गया।
यह भी पढ़ें : बिहार में माओवाद पर STF का बड़ा प्रहार, एक साल में 150 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार
CBI जांच की रफ्तार पर सवाल
विपक्ष ने मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की धीमी गति को लेकर भी सरकार को घेरा। नेताओं का कहना था कि जांच में देरी से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
‘कानून-व्यवस्था चरमराई’
विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।
सरकार का पक्ष
गौरतलब है कि नीट छात्रा मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। एजेंसी की टीम छात्रा के जहानाबाद स्थित घर पहुंचकर जांच कर चुकी है। वहीं सरकार का दावा है कि CBI पूरी गंभीरता के साथ मामले की तह तक जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।