मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में बेकाबू घोड़े ने एक वर्षीय बच्ची को कुचला, मौके पर मौत; दूसरी गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत खोलरा गांव स्थित के बी ईंट भट्ठा परिसर में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ईंट ढोने में लगे बेकाबू घोड़े ने दो बच्चियों को कुचल दिया। हादसे में काव्य कुमारी (1 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरती कुमारी (3 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इलाज जारी, एक आंख क्षतिग्रस्त

घायल आरती का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: अरुणा शंकर को आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में प्रशासन सख्त

काम में व्यस्त थे माता-पिता

जानकारी के मुताबिक, मृतका काव्य के पिता सतीश कुमार केवट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गोवाडीह गांव के निवासी हैं, जबकि घायल आरती के पिता अघनू केवट बिलासपुर के हरदी गांव के रहने वाले हैं। दोनों परिवार के बी ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। घटना के समय इक्का-घोड़े से कच्ची ईंट की ढुलाई हो रही थी। अचानक घोड़ा बेकाबू हुआ और पास में खेल रहीं दोनों बच्चियों को कुचल दिया। उस वक्त माता-पिता काम में व्यस्त थे।

पुलिस व प्रशासन जांच में जुटे

हादसे के बाद दोनों बच्चियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां काव्य को मृत घोषित किया गया। सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात खनन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

https://samacharpost.live/2026/02/medininagar-nagar-nigam-election-2026-aruna-shankar-notice-model-code-violation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment