मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्नपूर्णा मंदिर पर किया ध्वजारोहण, CM योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश किया। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 1 बजे अंगद टीला पर आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने रामलला की आरती उतारी और भक्तों को शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें :अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का भव्य अभिषेक, राजनाथ सिंह और CM योगी होंगे शामिल

सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था

मंदिर प्रशासन ने प्रतिष्ठा द्वादशी पर भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू और शांतिपूर्ण रूप से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं ने बताया कि दिव्य अनुष्ठानों के बीच रामलला के दर्शन से उन्हें शांति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव हो रहा है। इस भव्य आयोजन में तत्वकलश, हवन, मंत्रोच्चार और विशेष पूजन जैसे पारंपरिक अनुष्ठान सम्पन्न किए गए। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अधिक श्रद्धापूर्ण और गरिमापूर्ण बनाया।

https://samacharpost.live/2025/12/ayodhya-pratishtha-dwadashi-ramlalla-abhishek-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment