Samachar Post डेस्क, रांची :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। पारा इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों 24 वर्षीय राधा सिंह और 22 वर्षीय जिया सिंहने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें अपने पालतू कुत्ते ‘टोनी’ की गंभीर बीमारी से मानसिक रूप से परेशान थीं। पिछले एक महीने से टोनी गंभीर रूप से बीमार चल रहा था दोनों बहनों का टोनी से बेहद गहरा भावनात्मक लगाव था परिजनों के अनुसार, अगर टोनी खाना नहीं खाता था, तो दोनों बहनें भी खाना नहीं खाती थीं टोनी की तबियत बिगड़ने के बाद दोनों बहनें अंदर से टूट चुकी थीं।
यह भी पढ़ें :गया: धान के खलिहान में सोते दंपति की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
घटना का क्रम
मां गुलाबा देवी ने अपनी बेटियों को दुकान से सामान लेने के लिए भेजा। दुकान से लौटने के बाद बहनें कराहने लगीं। मां के पूछने पर बहनों ने बताया कि उन्होंने फिनायल पी लिया है। परिवार में हड़कंप मच गया, तुरंत आसपास के लोग और परिजन बुलाए गए। दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारा थाना एसएचओ ने बताया कि दोनों बहनें पालतू कुत्ते की बीमारी से मानसिक रूप से टूट चुकी थीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
Reporter | Samachar Post