पुंदाग ओपी के थाना प्रभारी हटाए गए, नए थानेदार की तैनाती

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पुंदाग ओपी के तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक नारायण सिंह को उनके पद से हटा दिया है।

संजीव कुमार बने पुंदाग ओपी के नए थानेदार

एसएसपी राकेश रंजन ने दीपक नारायण सिंह को हटाने के साथ ही संजीव कुमार को पुंदाग ओपी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में रांची एसएसपी कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से फैसला

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव थाना क्षेत्र में कार्यों की बेहतर निगरानी, जवाबदेही सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें