मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, 30 दिसंबर से जारी होगा एडमिट कार्ड

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस में 1799 सब इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चली थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया है और अब सभी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में 25–27 दिसंबर तक प्रकाश पर्व, ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष नियम लागू

कब होगी प्रारंभिक परीक्षा

BPSSC के मुताबिक, बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अलग-अलग तिथियों में होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर जांच लें।

30 दिसंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2025 से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को
  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा
  • Bihar Police SI Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालना होगा
https://samacharpost.live/2025/12/patna-prakash-parv-2025-traffic-route-diversion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment