मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

समस्तीपुर से गुजरेंगे दो मेगा एक्सप्रेस-वे, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। समस्तीपुर जिले से होकर दो मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे, जिससे जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। दोनों परियोजनाओं की प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दो बड़ी परियोजनाएं, जिले को मिलेगा सीधा लाभ

समस्तीपुर से होकर, रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर हिस्सा, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का 62 किलोमीटर हिस्सा गुजरेगा। इन दोनों परियोजनाओं से जिले के कुल 117 गांव प्रभावित होंगे, जहां विकास कार्यों की नई संभावनाएं बनेंगी।

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले बिहार पुलिस की शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी

सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा

जिला भू-अर्जन विभाग ने दोनों एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे और एलाइनमेंट का कार्य पूरा कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही परियोजना से जुड़ा गजट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

कई प्रखंडों से होकर गुजरेंगे एक्सप्रेस-वे

रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे जिले के 5 प्रखंडों से होकर गुजरेगा, पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे 8 प्रखंडों को जोड़ेगा इन मार्गों के बनने से आवागमन सुगम होगा और जिले का संपर्क अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से मजबूत होगा।

व्यापार और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न सिर्फ यातायात आसान होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। ग्रामीण इलाकों में निवेश बढ़ने और स्थानीय लोगों की आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

आपत्तियों के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। अब प्रभावित लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-police-keeps-strict-vigil-on-liquor-smuggling-before-new-year/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment