रामगढ़ में हाथियों का कहर, 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत से गांव में दहशत

Rupa Kumari | December 19, 2025 | 12:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कर्मा सुगिया खीरा बेड़ा क्षेत्र में हाथियों के हमले ने फिर से जान ले ली। बीती रात 35 वर्षीय लोकनाथ मुंडा शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी हाथी ने उन पर हमला किया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोकनाथ के चार छोटे बच्चे हैं।

प्रशासन और वन विभाग की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जिसमें से 25 हजार रुपये तुरंत भुगतान किए गए हैं। शेष राशि सरकारी नियमों के अनुसार बाद में दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में नाबालिग छात्र-छात्रा से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला

हाथियों का सक्रिय झुंड और ग्रामीणों में दहशत

इस इलाके में हाथियों का एक झुंड सक्रिय है, जो गांवों में घुसकर फसलें और अनाज बर्बाद कर रहा है। लगातार हमलों के कारण कई ग्रामीण अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चार लोगों की जान हाथियों के हमले में गई थी।

सुरक्षा के निर्देश

डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि “हमार हाथी” ऐप के जरिए हाथियों की लोकेशन पता की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में सावधानी बरतें, हाथियों को परेशान न करें और फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

Share this news

संबंधित खबरें