डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्त चेतावनी, विभाग में सुधार नहीं तो कार्रवाई तय

  • पटना में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में अंचल अधिकारियों, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लापरवाह और काम में कम प्रदर्शन करने वाले सीओ (सर्कल ऑफिसर) पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए।

सर्कल ऑफिसर की अनुपस्थिति पर शो-कॉज नोटिस

बैठक में पालीगंज के सीओ की अनुपस्थिति पर मंत्री ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: भारत-साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच लखनऊ में रद्द, शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कराने की मांग की

प्रशिक्षण और कानूनी कार्रवाई की तैयारी

मंत्री ने कहा कि विभाग की कमियों को दूर करने के लिए प्रधान सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सीओ और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। जमीन के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समय सीमा और पुरस्कार/सजा का प्रावधान

अधिकारियों को समय सीमा दी गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि माफिया तभी सक्रिय होता है जब प्रशासन कमजोर पड़ता है, इसलिए सरकार और प्रशासन की ताकत से माफिया पर कड़ा नियंत्रण रखा जाएगा।

खनन विभाग के उदाहरण का जिक्र

विजय कुमार सिन्हा ने खनन विभाग में माफिया के खिलाफ उठाए गए कदम का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी जल्द ही इसका असर दिखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार के अवसर मिलने के बाद भी अगर कोई अधिकारी नहीं सुधरा, तो उनके असली चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें