मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार को मिली 2028 नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी, पी.टी. उषा ने दी सैद्धांतिक सहमति

--Advertisment--

  • बिहार के खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के खेल क्षेत्र के लिए एक के बाद एक अच्छी खबरें सामने आई हैं। राज्य को वर्ष 2028 में होने वाले पहले नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी मिलने जा रही है। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

तलवारबाजी के लिए खुलेगा ओलिंपिक स्तर का ट्रेनिंग सेंटर

नेशनल यूथ गेम्स के साथ-साथ बिहार को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य में फेंसिंग (तलवारबाजी) के लिए ओलिंपिक स्तर का प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस प्रस्ताव को समर्थन दिया है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा रखे गए सुझाव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

यह भी पढ़ें: महिला चौकीदार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पोटका थाना प्रभारी हटाए गए

फरवरी में होंगे बिहार के पहले स्टेट गेम्स

बिहार में आगामी फरवरी महीने में पहली बार स्टेट गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों और अब तक की प्रगति को लेकर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारियों से मुलाकात की और राज्य में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा।

पी.टी. उषा ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने बिहार स्टेट गेम्स के सफल आयोजन के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेशनल यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर आगे सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और मानकों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर: श्रेयसी सिंह

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस फैसले को बिहार के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और खेलों के क्षेत्र में बिहार को नई पहचान मिलेगी।

जनवरी में होगा खेल मंथन शिविर

जनवरी में आयोजित होने वाले खेल मंथन शिविर के लिए केंद्रीय खेल मंत्री ने बिहार खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया है। इस शिविर में ओलिंपिक की तैयारियों और देश में खेल ढांचे को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/jamshedpur-potka-jyotika-hembram-murder-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment