मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

केजीबीवी में शुरू होगी ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास, छात्राओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षण का फायदा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (KGBV) में पढ़ रही छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें डाउट क्लास के लिए स्कूल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने टाइप-3 और टाइप-4 श्रेणी के केजीबीवी में ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास शुरू करने की पहल की है। इसके तहत छात्राएं अपने हॉस्टल से ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगी।

बैठक में छात्राओं की परेशानी का उठाया गया मुद्दा

DEO कार्यालय में केजीबीवी वार्डेन के साथ हुई बैठक में छात्राओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर चर्चा हुई। शाम की डाउट क्लास के दौरान कई छात्राओं को दूसरे स्थान जाना पड़ता था, जिस वजह से उन्हें असुविधा होती थी। इसी समस्या को देखते हुए ऑनलाइन स्मार्ट क्लास शुरू करने का निर्णय लिया गया। सरकारी स्कूलों के विषय विशेषज्ञ शिक्षक न सिर्फ पढ़ाई कराएंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहयोग देंगे।

यह भी पढ़ें: अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार का लाइसेंस सस्पेंड, बार-बार हो रहे विवाद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षकों का चयन जारी

DEO ने बताया कि 4–5 शिक्षकों का चयन हो चुका है, और बाकी शिक्षकों का चयन जारी है। जल्द ही ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी जाएगी। छात्राएं हॉस्टल से मोबाइल या आईसीटी लैब के जरिये कनेक्ट होंगी।

14 केजीबीवी में ICT लैब की स्थापना

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गया जिले के 14 KGBV में ICT लैब बनाई जा रही हैं। इनमें कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल कंटेंट, स्मार्ट टीवी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 9 टाइप-3 स्कूल क्षमता 200 छात्राएं, 5 टाइप-4 स्कूल (क्षमता: 100 छात्राएं) वर्तमान में इन विद्यालयों में लगभग 1400 छात्राएं नामांकित हैं।

कौन-कौन से स्कूलों में बन रही हैं ICT लैब?

टाइप-3 KGBV अतरी, बाराचट्टी, बोधगया, गुरुआ, इमामगंज, खिजसराय, मोहड़ा, परैया, टिकारी टाइप-4 KGBV बेलागंज, डोभी, गया टाउन, टनकुप्पा, वजीरगंज

छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित और तकनीकी माहौल

ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास और ICT लैब के जरिए छात्राओं को सुरक्षित, आधुनिक और डिजिटल वातावरण मिलेगा। विभाग का मानना है कि इससे पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी और छात्राओं की प्रतियोगी क्षमता भी मजबूत होगी।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-argoda-liquor-bar-license-suspended-dc-manjunath-bhajantari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment