मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: सफेदपोश भूमाफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के डिप्टी सीएम और भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कई सफेदपोश लोग भूमाफिया बनकर जमीन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी कर रहे हैं, और ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अगर ये लोग अपनी अवैध गतिविधियाँ तुरंत नहीं बंद करते, तो उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी चेताया कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रांची-वाराणसी वंदे भारत और नई मेमू सेवा पर दक्षिण पूर्व रेलवे का जवाब

मुख्य पहल और उपाय

विभिन्न जिलों से अब तक 46 लाख भूमि आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। फर्जी दस्तावेज़ों पर आधारित मामलों को रोकने के लिए ‘उड़ान दस्ता’ का गठन किया गया। सभी अंचलाधिकारियों की सूची और संपर्क नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि जनता सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सके। विभागीय कार्यप्रणाली की निगरानी CCTV से की जाएगी। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम 12 दिसंबर से आयोजित होगा, जिसमें मंत्री और सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सिन्हा ने कहा कि अब विभाग में देरी, बहानेबाजी और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं होगी। मार्च तक सभी लंबित मामलों को निपटाने के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं। उनका लक्ष्य है कि सफेदपोश संरक्षण के कारण बढ़े भूमाफिया का प्रभाव जड़ से खत्म किया जाए।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-varanasi-vande-bharat-new-memu-train-secr-response/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment