मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा सत्र: छात्रवृत्ति और धान खरीद पर बाबूलाल मरांडी का जोर, BJP विधायकों ने वेल में किया हंगामा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जैसे ही कार्यवाही फिर शुरू हुई, शून्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठे। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने और किसानों से उचित मूल्य पर धान नहीं खरीदे जाने का सवाल मजबूती से उठाया।

यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच 7,721 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही 9 दिसंबर तक स्थगित

छात्रवृत्ति न मिलने से छात्र कर रहे होटल में काम: बाबूलाल मरांडी

शून्यकाल में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के हजारों छात्रों को महीनों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई छात्र फीस जमा करने के लिए होटलों में प्लेट धोने तक को मजबूर हैं। मरांडी ने सदन से इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की।

धान खरीद में देरी से किसान परेशान

मरांडी ने किसानों की समस्या को भी गंभीर बताते हुए कहा कि किसान धान काटकर घर तक ले आए हैं, लेकिन सरकार द्वारा समय पर खरीद नहीं की जा रही है। इस वजह से किसान मजबूर होकर 15–16 रुपये प्रति किलो की कम कीमत पर बिचौलियों को धान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा पर भी सदन में प्राथमिकता से चर्चा होनी चाहिए।

BJP विधायकों का वेल में हंगामा

मरांडी की बातों के बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में उतर आए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विधायक छात्रवृत्ति और धान खरीद पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने हंगामा रोकने की अपील करते हुए कहा कि शून्यकाल को बाधित करना उचित नहीं है। इसके बावजूद भाजपा विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार प्रभावित हुई।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-assembly-7721-cr-budget-session-adjourned/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment