मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पुलिस ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप, अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे शिकायत

--Advertisment--

  • जनता और पुलिस के बीच बेहतर संपर्क का नया माध्यम

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार पुलिस ने नागरिकों को बिना थाने गए ही अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा देने के लिए सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप लोगों को घर बैठे शिकायत करने, स्टेटस ट्रैक करने और त्वरित समाधान पाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: सरकारी बंगले से पंखा चुरा कर भाग रह दो युवक को गार्ड ने पकड़ा

गृह मंत्री ने बताया, ऐप बढ़ाएगा पारदर्शिता

लॉन्चिंग कार्यक्रम में बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह ऐप पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता बढ़ाने और दूरी कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि, लोग सीधे मोबाइल से शिकायत दर्ज कर सकेंगे, पुलिस तुरंत जांच शुरू करेगी, ऐप पर खोया-पाया संबंधी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

कानून-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

ऐप लॉन्च करने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने DGP और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से, राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण पुलिस सिस्टम को डिजिटल ढांचे से और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

https://samacharpost.live/2025/12/dhanbad-railway-bungalow-theft-youth-caught-by-guard/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment