Samachar Post रिपोर्टर, रांची: गर्मी की छुट्टियों के पहले ही रांची से लंबी दूरी और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मई महीने के लिए कई प्रमुख ट्रेनों में टिकटों की वेटिंग सूची लंबी हो चुकी है। दक्षिण भारत के लिए चलने वाली धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस में सीटों की मांग बहुत बढ़ गई है। वहीं, पूर्वोत्तर और चाय बागान क्षेत्रों को जोड़ने वाली रांची-कामाख्या एक्सप्रेस में स्लीपर में 72, थर्ड एसी में 27, सेकंड एसी में 17 और फर्स्ट एसी में 8 वेटिंग दर्ज की गई है। इसके अलावा संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी सीटों की कमी है। इस ट्रेन में स्लीपर में 5, थर्ड एसी में 4 और सेकंड एसी में 8 वेटिंग चल रही है।
धार्मिक यात्रा के लिए विशेष ट्रेन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) 11 मई से 11 रात और 11 दिन की ‘ज्योतिर्लिंग-शिरडी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ भी चला रहा है। इस यात्रा में यात्रियों को उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ, शिरडी, नासिक और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन का अवसर मिलेगा। ट्रेन का बोर्डिंग झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज से होगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में अगले 2 दिन भारी बारिश, तेज आंधी और ओले का अलर्ट; 11 अप्रैल से मौसम रहेगा साफ
स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए सहूलियत
यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है पटना-चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची – 27 मई तक हर बुधवार चर्लपल्ली-पटना स्पेशल – 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन – अजमेर से रांची 17 अप्रैल से 10 जुलाई हर शुक्रवार; रांची से अजमेर 19 अप्रैल से 12 जुलाई हर रविवार इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं से झारखंड से दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।