Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन में तैनात 10 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया है।
यह भी पढ़ें: घाटी में ट्रक पलटा, खलासी की मौत, ड्राइवर समेत दो की हालत गंभीर
स्थानांतरण सूची
- दीवाकर कुमार सिंह – सुखदेवनगर थाना
- संतोष कुमार यादव – सुखदेवनगर थाना
- लुसी रानी – सुखदेवनगर थाना
- गोल्डी भगत – धुर्वा थाना
- उपेन्द्र कुमार दास – पंडरा थाना
- स्वरूप भंडारी – अरगोड़ा थाना
- दीपक कुमार सिन्हा – लालपुर थाना
- सरोज बिरूवा – लालपुर थाना
- अनुज प्रसाद यादव – चान्हो थाना
- भवेश कुमार रवानी – नगड़ी थाना
एसएसपी ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।