Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के खादगढ़ा सब्जी मार्केट स्थित सरकारी क्वार्टर से दो सगे नाबालिग भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे पिता पुनीत राम के बेटे गोलू कुमार (15) और रजनीश कुमार (10) घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब वे सुखदेवनगर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया और मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद परिवार ने सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात की। उनके निर्देश के बाद थाना पुलिस ने आवेदन लिया और मामले में कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें: रामगढ़ इस्पात फैक्ट्री ब्लास्ट: मृत मजदूरों के आश्रितों को 21-21 लाख मुआवजा, 16 घंटे बाद खत्म हुआ आंदोलन
तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिगों की तलाश जारी है और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। परिजन भी अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रहे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।