Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची का एयरपोर्ट थाना अब नए और आधुनिक भवन में शिफ्ट हो गया है। गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नए परिसर में कामकाज शुरू किया। इस नए थाना भवन का उद्घाटन हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया था। उद्घाटन के बाद से भवन में इंटीरियर और तकनीकी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा था, जो अब पूरी तरह तैयार हो चुका है।
यह भी पढ़ें :झारखंड में अवैध बालू खनन पर सियासत तेज, प्रदीप यादव ने लगाया ₹27.75 लाख रोजाना उगाही का आरोप
एसएसपी के निर्देश पर शिफ्टिंग पूरी
एसएसपी के निर्देश के बाद गुरुवार से थाना का पूरा संचालन पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि नई सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुंचाया जाए।
आधुनिक सुविधाओं से लैस नया थाना
नया थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें बेहतर ऑफिस स्पेस, रिकॉर्ड की डिजिटल व्यवस्था और नागरिकों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार किया गया है। इससे पुलिस के कामकाज में तेजी आने और शिकायतों के त्वरित निपटारे की उम्मीद है। नए भवन में शिफ्ट होने के बाद थाना आने वाले लोगों को अधिक व्यवस्थित और बेहतर वातावरण मिलेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता के साथ तालमेल और मजबूत होगा।
Reporter | Samachar Post