Samachar Post रिपोर्टर,पटना: बिहार की राजधानी पटना के परसा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्तेदारों द्वारा दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची का चाचा उसे अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
गंभीर हालत में मिली बच्ची
जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर चाचा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी: खाते में आएंगे 20-20 हजार, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
इलाके में तनाव, पुलिस तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
जांच जारी, न्याय का भरोसा
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात में और कितने लोग शामिल थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।