Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार सरकार की पारदर्शिता पहल के तहत अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक करने की प्रक्रिया में पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा की चल और अचल संपत्तियों का पूरा विवरण सामने आया है। 2014 बैच के IAS अधिकारी यशपाल मीणा की संपत्ति में नकद, बैंक बैलेंस, निवेश और जमीन-जायदाद शामिल हैं। जारी विवरण के मुताबिक, यशपाल मीणा के पास लगभग 20,000 रुपये नकद हैं, जबकि उनके बैंक खाते में 11.49 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा, उन्होंने 8.54 लाख रुपये म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश किए हैं। उनके पीपीएफ खाते में भी 6.94 लाख रुपये जमा हैं। आभूषणों में उनके पास लगभग 100 ग्राम सोने के गहने हैं, जो उनकी कुल चल संपत्ति का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें :बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई जारी, 18 आरोपियों पर चार्जशीट
पत्नी की संपत्ति का बड़ा आंकड़ा
यशपाल मीणा की पत्नी की संपत्ति उनसे काफी अधिक है। उनके पास 12,000 रुपये नकद और बैंक खाते में करीब 3,000 रुपये हैं, जबकि 24.01 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी उनके नाम पर दर्ज है। सबसे खास बात यह है कि उनके पास लगभग डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी के गहने हैं।
अचल संपत्ति का ब्योरा
अचल संपत्ति की बात करें तो यशपाल मीणा के नाम अलवर में कृषि योग्य जमीन, 2,700 वर्गफीट गैर-कृषि भूमि और तीन फ्लैट हैं। वहीं, उनकी पत्नी के नाम जयपुर में 681.41 वर्ग गज गैर-कृषि भूमि है, जिसे ‘पिंक सिटी’ में उनकी प्रमुख संपत्ति माना जा रहा है। यह खुलासा बिहार सरकार की पारदर्शिता बढ़ाने और अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक करने की पहल के तहत किया गया है।
Reporter | Samachar Post