Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में शुक्रवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है, जो लापरवाही के कारण हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरपीएफ ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सोना जोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में खदान हादसा, 4 दिन बाद पानी में तैरता मिला युवक का शव
सुविधा के बावजूद लोग उठा रहे जोखिम
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और चालू भी हैं। इसके बावजूद कुछ लोग शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।