Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के खलासी विकास कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक अमर सिंह और एक अन्य साथी सचिन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार ट्रक जमशेदपुर से माल लेकर नागपुर जा रहा था। सर्वो घाटी में हल्की बारिश और फिसलन भरी सड़क के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से खलासी की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को रेफरल अस्पताल, तोरपा में भर्ती कराया गया, जहां चालक अमर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :लाइन में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, लोगों ने किया हंगामा
पुलिस जांच में जुटी
रुनिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों के परिजनों को सूचित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। मृतक और दोनों घायलों का मूल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है।
Reporter | Samachar Post