Samachar Post डेस्क, रांची :असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी चुनावी मैदान में उतरते हुए सरूपथर विधानसभा सीट से साहिल मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने लोगों से ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की है। सरूपथर क्षेत्र में आदिवासी समुदाय की मजबूत मौजूदगी को देखते हुए JMM ने यहां अपनी रणनीति तैयार की है। पार्टी को उम्मीद है कि झारखंड की तरह असम में भी आदिवासी समाज का समर्थन मिल सकता है, जिससे चुनावी समीकरण उनके पक्ष में जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने की सिफारिश, संसद में बोलने पर भी रोक
स्थानीय मुद्दों के सहारे चुनावी रणनीति
साहिल मुंडा अपनी सभाओं में रोजगार, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत और जमीनी नेतृत्व जरूरी है। पार्टी अपने पारंपरिक चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ को प्रचार का मुख्य आधार बना रही है। हमारा निशान तीर-धनुष के नारे के साथ मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है।
मुकाबला हुआ और दिलचस्प
JMM की एंट्री से सरूपथर सीट पर चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड की यह क्षेत्रीय पार्टी असम की राजनीति में कितना असर छोड़ पाती है।
Reporter | Samachar Post