Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में आज (1 अप्रैल) से बिजली की नई दरें लागू हो गई हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) द्वारा जारी नए टैरिफ का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। इस नई व्यवस्था में पुराने बकाया, वर्तमान दरों की समीक्षा और भविष्य की योजना को शामिल किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की खबर है। पहले जहां बिजली 4.30 रुपये प्रति यूनिट थी, अब इसे घटाकर 4.25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। हालांकि यह राहत काफी सीमित मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें :झारखंड पुलिस का बड़ा आदेश: 24 घंटे में दें VIP अंगरक्षकों की पूरी सूची, SSP-SP को निर्देश
व्यापारियों पर बढ़ा खर्च
व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी हो गई है। नई दर के अनुसार 4.30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 4.80 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। यानी हर यूनिट पर 50 पैसे ज्यादा देने होंगे, जिससे कारोबार की लागत बढ़ेगी।
उद्योगों पर सबसे ज्यादा असर
नई टैरिफ का सबसे ज्यादा असर उद्योगों पर पड़ा है:
- 11 केवी: 4.20 → 6.00 रुपये प्रति यूनिट
- 33 केवी: 5.90 रुपये प्रति यूनिट
- 132 केवी: 5.85 रुपये प्रति यूनिट
इस बढ़ोतरी से उत्पादन लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर बाजार कीमतों पर भी पड़ सकता है। कृषि और सिंचाई श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां बिजली दर 5.30 रुपये प्रति यूनिट ही बनी रहेगी। कृषि को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं पर 0.35 रुपये प्रति यूनिट का अतिरिक्त सरचार्ज लगाया गया है। यह पुराने बकाया को समायोजित करने के लिए जोड़ा गया है, जिससे कुल बिजली बिल बढ़ेगा। 5 दिनों के भीतर बिल भुगतान करने पर 2% छूट
प्रीपेड मीटर अपनाने पर 3% अतिरिक्त छूट इससे उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा
नई नीति में ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा दिया गया है:
- ग्रीन टैरिफ: 0.45 रुपये प्रति यूनिट
- ग्रॉस मीटरिंग: 4.16 रुपये/यूनिट
- नेट मीटरिंग: 3.80 रुपये/यूनिट
Reporter | Samachar Post