Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जयनगर से पुरी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूर सहाना गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनरल कोच से घना धुआं निकलते ही बोगी में बैठे यात्री डर के मारे नीचे उतर गए और इधर-उधर भागने लगे। हड़कंप की स्थिति देखकर ट्रेन तत्काल रुकी, जिससे किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी।
यह भी पढ़ें :रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: आसनसोल मंडल में मेंटेनेंस ब्लॉक, 28 ट्रेनें रद्द, कई के रूट-टाइम बदले
रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच दल को मौके पर भेजा। तकनीकी टीम धुएं के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ट्रेन को आगे रवाना करने की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को आश्वस्त किया गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
Reporter | Samachar Post