Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में चापड़बाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बुधवार देर रात का है, जब रात लगभग 10 बजे कुछ बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है। दोनों युवकों का भाजपा से जुड़ाव बताया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग कोषागार घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी, 3 सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
साकची में चापड़बाजी, डर का माहौल
घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। साकची जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस चापड़बाजी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में लगातार घट रही चापड़बाजी की घटनाओं ने आम लोगों में डर और दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।