Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के श्राद्ध कर्म में बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और छत का टीन काटकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना मां तारणी कॉलोनी, रोड नंबर-2 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरांग मंडल का पूरा परिवार पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए सुरदा गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर की छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़ दिया।
नकद, गहने और चांदी के बर्तन ले उड़े
चोरों ने अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी लगभग 50 हजार रुपये के कपड़े गायब मिले। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये आंका गया है।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में कई थाना प्रभारियों का तबादला, नए पदस्थापन के साथ जिम्मेदारियां तय
लौटने पर बिखरा मिला सामान
परिवार जब श्राद्ध कर्म से वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।