Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कड़ोना क्षेत्र के कनोदी बाइपास स्थित एक निजी आवासीय स्कूल में पांच साल के मासूम छात्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र बुलाकी बिगहा गांव का रहने वाला था और वह UKG का छात्र था। छात्र स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।
यह भी पढ़ें :MMCH गया में लापरवाही: स्ट्रेचर नहीं मिला, इलाज में देरी, पोते ने दादी को स्कूटी से पहुंचाया निजी अस्पताल
घटना की जानकारी और पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना मिली कि बच्चा बीमार है और उसे एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में बच्चे को पटना रेफर कर दिया गया। स्कूल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी ने बताया कि बच्चा स्कूल की सीढ़ी से गिर गया था, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। उन्होंने दावा किया कि इलाज के दौरान पटना ले जाते समय बच्चा की मौत हो गई। पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में बताया कि मासूम की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। वह नग्न अवस्था में पाया गया, गला रेत हुआ था, पेट और आंखों पर गंभीर जख्म के निशान थे। निजी अंग में भी चोट के निशान मिले।
आरोपियों की गिरफ्तारी और ग्रामीणों का आक्रोश
पुलिस ने स्कूल संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मार्ग को घंटों जाम कर दिया, जिससे आमलोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
Reporter | Samachar Post