Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हटिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक युवक को 16.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 8.45 लाख रुपए आंकी गई है। 8 अप्रैल को RPF पोस्ट हटिया और CIB रांची की टीम स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल पुरकायत (25), निवासी महराटोली, थाना जगन्नाथपुर, रांची बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 16.9 किलो था।
यह भी पढ़ें :चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों ने बचाई जान
पूछताछ में हुआ खुलासा
आरोपी ने बताया कि उसे धुर्वा के एक व्यक्ति के कहने पर अंगुल भेजा गया था। उसे दो ट्रॉली बैग दिए गए थे और वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से हटिया पहुंचा। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। RPF ने आरोपी और बरामद गांजा को GRPS हटिया को सौंप दिया। मामले में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस अभियान में LSI रीता कुमारी, कांस्टेबल अमरेश कुमार, RPF टीम रांची के ASI अनिल कुमार, स्टाफ आरके सिंह और CIB टीम रांची के स्टाफ अरविंद कुमार यादव शामिल थे।
Reporter | Samachar Post