Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी और डूबा क्षेत्र के जंगलों में लिथियम भंडार की संभावना को लेकर सर्वेक्षण किया है। ‘सफेद सोना’ कहे जाने वाले इस खनिज की पुष्टि के लिए पहाड़ी और वन क्षेत्रों में ड्रिलिंग कर नमूने जुटाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद GSI ने ड्रिलिंग प्वाइंट को चिन्हित कर सील कर दिया है। इन स्थानों पर मार्किंग के बाद स्थानीय स्तर पर लिथियम मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक साल से चल रहा सर्वे
बताया जा रहा है कि गिरिडीह के इन इलाकों में लंबे समय से लिथियम की मौजूदगी की चर्चा रही है। इसी के मद्देनजर GSI करीब एक साल से क्षेत्र में सर्वे और ड्रिलिंग का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: रियल लाइफ ‘रैंचो’ बना युवक: स्टेशन पर कराई महिला की डिलीवरी, दोस्त ने वीडियो कॉल पर किया गाइड
पहले भी अवैध उत्खनन की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, असुरहड्डी पहाड़ी क्षेत्र में पहले अवैध उत्खनन के जरिए कीमती पत्थरों जैसे पोखराज, गोमेद और अन्य खनिज की तस्करी की बात भी सामने आई थी। यदि यहां लिथियम का भंडार मिलता है, तो यह झारखंड के लिए बड़ी आर्थिक संभावना साबित हो सकता है, क्योंकि लिथियम का इस्तेमाल बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन और आधुनिक तकनीक में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।