Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका ने थाने से छूटते ही सड़क पर ही शादी रचा ली। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दो दिन पहले शहर के चार होटलों में एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान 14 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस सभी को थाने लेकर आई और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
अभिभावकों ने कराई शादी
बताया जा रहा है कि इनमें से चार जोड़ों के अभिभावक थाने पहुंचे और पुलिस से अनुरोध किया कि उनके बच्चों को जेल न भेजा जाए। उन्होंने मौके पर ही शादी कराने की सहमति दी।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में बैंक कर्मी के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर
थाने के बाहर ही हुई शादी
बॉन्ड भरवाने के बाद जैसे ही कपल को छोड़ा गया, थाने के बाहर ही शादी का नजारा देखने को मिला। प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दुल्हनों की मांग में सिंदूर भरकर विवाह संपन्न किया। इस अनोखी शादी को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पूरे इलाके में इस विवाह की चर्चा हो रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।