Samachar Post रिपोर्टर, चतरा: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा के गर्भवती होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक पर आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
छुट्टी में घर पहुंचने पर खुला मामला
जानकारी के अनुसार, छुट्टी के दौरान छात्रा जब घर पहुंची तो परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। पेट बढ़ा देख परिवार वालों ने पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर इलाके में भी आक्रोश का माहौल है।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में ट्रेन की चपेट में आया युवक, आरपीएफ की तत्परता से बची जान
प्रशासन पहुंचा, जांच शुरू
सूचना मिलते ही अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सहित कल्याण और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हंटरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।