Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के लिए नई खुशखबरी दी है। पहले 10-10 हजार रुपए दी गई सहायता राशि के बाद अब दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है। संभावना है कि अप्रैल के अंत तक यह राशि जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :पटना में मंत्री के समधी के घर हमला: 15 राउंड फायरिंग, तलवारबाजी में 3 घायल
चयन प्रक्रिया ऐप के माध्यम से
पात्र महिलाओं का चयन जीविका द्वारा विकसित ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जो महिलाएं पहले से अपना स्वरोजगार शुरू कर चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पहली किस्त मिलने के बाद कितनी महिलाओं ने रोजगार शुरू किया, इसका डेटा मैपिंग के आधार पर दूसरी किस्त का वितरण किया जाएगा। महिलाएं इस राशि में अपने 5 हजार रुपए जोड़कर अपने व्यवसाय को और बढ़ा सकती हैं।
योजना का कुल ढांचा
अब तक लगभग 1.81 करोड़ महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। योजना पांच चरणों में कुल 2 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान करेगी:
- दूसरी किस्त: 20 हजार
- तीसरी किस्त: 40 हजार
- चौथी किस्त: 80 हजार
- पांचवीं किस्त: 60 हजार
हर चरण में दी गई राशि का उपयोग कहां हुआ, इसकी जानकारी देना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी।
Reporter | Samachar Post