Samachar Post डेस्क, रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बड़े स्तर पर हुए तबादलों के बीच रांची को लेकर अहम बदलाव सामने आया है। अब रांची जोनल ऑफिस की कमान प्रभाकर प्रभात को सौंपी गई है, जबकि मौजूदा ज्वाइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर कर दिया गया है।
रायपुर से रांची पहुंचे प्रभाकर प्रभात
ED के ट्रांसफर ऑर्डर के तहत प्रभाकर प्रभात को रायपुर से रांची भेजा गया है। उन्हें रांची जोनल ऑफिस का नया ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब झारखंड में ED की कार्रवाई और जांच लगातार सुर्खियों में रही है। ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रांची में लंबे समय से तैनात अजय लुहाच अब रायपुर जोनल ऑफिस में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही उन्हें पणजी जोनल ऑफिस की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस का बड़ा आदेश: 24 घंटे में दें VIP अंगरक्षकों की पूरी सूची, SSP-SP को निर्देश
देशभर में तबादलों की लिस्ट लंबी
ED के इस आदेश में कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं:
- अवनीश तिवारी: पणजी से चंडीगढ़
- राकेश कुमार सुमन: कोच्चि से लखनऊ
- मयंक पांडे: गुवाहाटी से मुंबई
- राज कुमार: लखनऊ से मुख्यालय
- माधुर डी. सिंह: मुख्यालय से गुरुग्राम
कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
तबादलों के साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं:
- अभयुदय ए. आनंद: कोच्चि जोनल ऑफिस
- रामधन डागर: मुख्यालय
- सत्यमकाम दत्ता: गुवाहाटी
- माधुर डी. सिंह: श्रीनगर का अतिरिक्त प्रभार
रांची में नए ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती को झारखंड के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। राज्य में चल रही कई हाई-प्रोफाइल जांचों के बीच यह बदलाव आगे की जांच और कार्रवाई की दिशा तय कर सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।