Samachar Post रिपोर्टर, रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे। हालांकि राजधानी में उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। जानकारी के अनुसार वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर करीब 3 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। रांची पहुंचने के बाद अमित शाह एयरपोर्ट से ही विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, हरिवंश भी फिर राज्यसभा जाएंगे
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।