Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के जमशेदपुर से टाटा समूह ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील के 128 साल पूरे होने के अवसर पर आने वाले पांच वर्षों में करीब 4 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी।
तेजी से विस्तार कर रहा है टाटा समूह
मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा समूह लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं, आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है। इसी वजह से आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा : आरपीएफ की सतर्कता से टली बड़ी मुसीबत, ट्रेन से पांच नाबालिग बच्चों को बचाया
कई कंपनियों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने बताया कि टाटा समूह की कई प्रमुख कंपनियों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इनमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अन्य समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।
कर्मचारियों की संख्या 15 लाख तक पहुंचने का लक्ष्य
चंद्रशेखरन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह में कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। फिलहाल समूह में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और अगले पांच से छह वर्षों में यह संख्या बढ़कर करीब 15 लाख तक पहुंचने का लक्ष्य है।
11 हजार करोड़ के निवेश की योजना
उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में हेमंत सोरेन से भी चर्चा हुई है। टाटा स्टील झारखंड में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपने नीदरलैंड प्लांट में विकसित हिसारना टेक्नोलॉजी को भी लाने की योजना बना रही है। इस तकनीक के जरिए फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट के उत्पादन को और आधुनिक बनाया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।