Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान लहेजी गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा किए जाने पर दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर करीब 4 राउंड फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही पकड़ लिए गए। घायल अपराधियों की पहचान रोहित कुमार शर्मा (25 वर्ष), निवासी सदरपुर, बड़हरिया थाना क्षेत्र, रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु (19 वर्ष), निवासी चौकी हसन गांव के रूप में हुई है। दोनों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर के टेल्को में छात्र पर चापड़ से जानलेवा हमला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद
कई लूटकांड में था हाथ, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने कई बड़े खुलासे किए। वे खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड, अरुण ज्वेलर्स लूटकांड जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं। वे बगोरा, हैदराबाद समेत कई इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा किया है। अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।
Reporter | Samachar Post