Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम सदर अस्पताल परिसर स्थित MCH भवन में आयोजित किया गया, जहां उपायुक्त सिमडेगा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें :रामगढ़ SP ने नेशनल साइक्लिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित
तीन बच्चियों को टीका लगाया गया
इस अवसर पर उपायुक्त ने तीन बच्चियों को HPV टीका लगाते हुए टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और किसी भय के बिना टीका लगवाएं। उपायुक्त ने कहा कि HPV टीका पूरी तरह सुरक्षित है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। टीकाकरण के बाद बच्चियों को वेटिंग एरिया में कुछ समय के लिए बैठाया गया, जहां उनकी निगरानी की गई और हल्का नाश्ता एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारी सक्रिय
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क थी। नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ. सुन्दर मोहन सामाद, अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने टीकाकरण की महत्ता पर जोर दिया और माता-पिता को जागरूक किया।
Reporter | Samachar Post