Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे जब लोग रेलवे पटरी के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें एक युवक का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत गम्हरिया थाना को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर हुई मौत का प्रतीत होता है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में रागिनी सिंह के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
शव की पहचान की कोशिश
पुलिस फिलहाल शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं क्षेत्र से कोई युवक लापता तो नहीं है।
लोगों से पुलिस की अपील
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृत युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।