Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को ‘डॉक्टर (विद्या वाचस्पति)’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी और कोषपाल पवन कुमार सिंह ने उन्हें यह उपाधि एवं सम्मान चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सेंट जेवियर कॉलेज रांची के भूतपूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस, वरिष्ठ साहित्यकार अनिता रश्मि, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, डॉ. श्याम कुंवर भारती, मधुमिता साहा सहित देशभर से आए अनेक साहित्यकार मौजूद रहे। गौरतलब है कि ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि उन व्यक्तित्वों को दी जाती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा हो। रूपा कुमारी अनंत को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके निरंतर और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे लंबे समय से अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से साहित्य जगत में सक्रिय हैं और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से साहित्यिक समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह भी पढ़ें: रांची में बिजली संकट से राहत की तैयारी: नामकुम-टाटीसिलवे में बनेंगे स्मार्ट सब स्टेशन
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।