- 13 विभागों में तीन साल के टेन्योर पर नियुक्ति, मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा मौका
Samachar Post रिपोर्टर, रांची :RIMS ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। यह नियुक्तियां तीन साल के टेन्योर के लिए की जाएंगी। रिम्स प्रबंधन के अनुसार कुल 39 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो संस्थान के 13 अलग-अलग विभागों में होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :8 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, एसीबी ने विशुनपुर ब्लॉक में की कार्रवाई
इन विभागों में होगी भर्ती
जारी विज्ञापन के मुताबिक निम्नलिखित विभागों में पद खाली हैं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में 5 पद, इमरजेंसी मेडिसिन ट्रॉमा में 2 पद, ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा में 1 पद, क्रिटिकल केयर ट्रॉमा में 2 पद, न्यूरोसर्जरी ट्रॉमा में 3 पद, रेडियोलॉजी ट्रॉमा में 3 पद, प्लास्टिक सर्जरी (सुपरस्पेशियलिटी) में 3 पद, न्यूरोलॉजी (सुपरस्पेशियलिटी) में 4 पद, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (सुपरस्पेशियलिटी) में 3 पद, नेफ्रोलॉजी (सुपरस्पेशियलिटी) में 2 पद, नियोनेटोलॉजी (सुपरस्पेशियलिटी) में 3 पद, एनेस्थिसिया (सुपरस्पेशियलिटी) में 1 पद, कार्डियक एनेस्थिसिया (सुपरस्पेशियलिटी) में 3 पद, क्रिटिकल केयर एनेस्थिसिया (सुपरस्पेशियलिटी) में 4 पदों पर होगी।
17 से 24 मार्च तक वॉक-इन इंटरव्यू
रिम्स प्रबंधन के अनुसार इन पदों के लिए 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के रूप में चयनित होने वाले डॉक्टरों को उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाओं और प्रशिक्षण के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
Reporter | Samachar Post