Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बुधवार देर रात झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में रांची एसएसपी कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अहम रणनीतियों पर चर्चा की गई।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए,
पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जुलूस और शोभायात्रा मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जाए, अफवाहों और भ्रामक खबरों को रोकने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: पलामू में आवासीय स्कूल से 4 नाबालिग फरार, पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में आईजी मनोज कौशिक, रांची के एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
हर स्थिति से निपटने के निर्देश
डीजीपी ने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तरह तैयार रहना होगा। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।